Army Day:नई दिल्ली(BNE) आज सेना दिवस है। सेना दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी और कहा कि कठिन चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी अडिग रहने के जज्बे को सलाम किया तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अदम्य साहस को नमन किया।Army Day
खड़गे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम भारतीय सेना दिवस के अवसर पर बहादुर सैनिकों, दिग्गजों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करते हैं। भारतीय सेना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला के रूप में खड़ी है, जो कठिन और चुनौतीपूर्ण इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा करती है। बाहरी सुरक्षा बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से परे सेना आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अमूल्य सहायता प्रदान करके लगातार अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।”
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “अपने अटूट समर्पण और शौर्य से दिन रात भारतीय सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अदम्य साहस और बलिदान को हर भारतीय नमन करता है। जय हिंद, जय भारत।”










