पोलैंड में पर्यटकों से भरी यात्री बस गहरी खाई में गिरी ,12 लोगों की मौत ,10 की हालत नाजुक
57 यात्रियों से भरी थी बस, पलक झपकते ही मचा हाहाकार
हंगरी से लेकर पोलैंड तक शोक की लहर, बचाव कार्य जारी
बुडापेस्ट (एजेंसी )पोलेंड से एक बेहद दुखद खबर मिल रही है। यहाँ छुट्टियां मनाने के लिए जा रही एक पर्यटक बससड़क हादसे की शिकार हो गयी जिसमे 12 पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि 10 पर्यटकों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह दिल दहला देने वाली बात सामने आई है कि यह पूरी तबाही स्टीयरिंग पर बैठे ड्राइवर की महज एक झपकी का नतीजा थी।
57 यात्रियों से भरी थी बस, पलक झपकते ही मचा हाहाकार
सरकारी समाचार एजेंसी एमटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदनसीब बस में कुल 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे। यह बस न्यिरग्यहाज़ा शहर की तरफ जा रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि मेजोकेरेजटेस शहर के पास जब बस एक बिल्कुल सीधे रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक ड्राइवर की आंख लग गई। नींद की इसी झपकी के कारण उसका वाहन से नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया और बस पलटते हुए सीधा खाई में जा गिरी। हादसे के बाद सामने आई भयावह तस्वीरों में बस एक तरफ पलटी हुई नजर आ रही है, जिसके सारे शीशे चकनाचूर हो गए हैं और खून से सने यात्रियों का सामान चारों तरफ सड़क पर बिखरा पड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हंगरी से लेकर पोलैंड तक शोक की लहर, बचाव कार्य जारी
इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही दोनों देशों में शोक की लहर दौड़ गई है। हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। वहीं, पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने भी अपने नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया है कि पोलिश कांसुलर सेवा लगातार हंगरी के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। घायलों के बेहतर इलाज और शवों को वापस लाने के लिए पूरी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।










