धार्मिक कथाएं मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं :कपिल मुनि
कुशीनगर (BNE )नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित लोहेपार मल्ल टोला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक ने कपिल मुनि के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान कपिल मुनि द्वारा शरीर की उत्पत्ति और उसके निर्माण से जुड़े प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में अच्छे संस्कारों का विकास होता है। मनुष्य को अपने जीवन में सदाचार, भक्ति, सेवा और परोपकार की भावना अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाएं मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं और परिवार व समाज में अच्छे विचारों का संचार करती हैं।कथा के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते रहे। भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रसंगों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर राज पांडेय, अनुज दुबे, संदीप मल्ल, पवन मल्ल, रानी देवी, अंजनी देवी, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।










