LUCKNOW-सपा नेता दीप नारायण यादव के लखनऊ -झांसी के ठिकानों पर ईडी ने की ये कारवाही
पूर्व विधायक ने अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित अपराध से अर्जित धन को रियल एस्टेट, निर्माण (Construction) और अन्य कारोबार से जुड़ी कई कंपनियों और LLP के जरिए खपाया गया.
लखनऊ(BNE )उत्तर प्रदेश की झांसी की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह के ठिकानो पर बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इलाहाबाद जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई की. यह कार्रवाई झांसी की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई. बता दें, ईडी की टीम ने झांसी और लखनऊ में कई ठिकानों पर छापेमारी की.
क्या है मामला?
जांच एजेंसी ईडी की जांच उत्तर प्रदेश विजिलेंस एस्टैब्लिशमेंट की FIR के आधार पर दर्ज ईसीआईआर पर आधारित है. आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित अपराध से अर्जित धन को रियल एस्टेट, निर्माण (Construction) और अन्य कारोबार से जुड़ी कई कंपनियों और LLP के जरिए खपाया गया.









