Mathura Road Accident:यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में 4 पैसेंजर की मौत ,19 की मौत
यह हादसा वोल्बो बस और ट्रेलर ट्रक के बीच भिड़ंत की वजह से हुयी है।
35 यात्री सुरक्षित बच गए ,मारे गए चार लोगों की पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी एवं इस हादसे में 19 लोग घायल हुए है। स्थानीय पुलिस के मुताविक यह हादसा वोल्बो बस और ट्रेलर ट्रक के बीच भिड़ंत की वजह से हुयी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया।
बता दें कि यह हादसा राया पुलिस स्टेशन इलाके में माइलस्टोन 112 और 113 के बीच हुआ, जब गोला बस सर्विस की एक वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई।
पुलिस ने क्या कहा?
घटना की जानकारी मिलने पर, एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण), महावन सर्कल ऑफिसर और राया पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और फायर सर्विस की टीमें भी बचाव कार्य में शामिल हुईं।
पुलिस के अनुसार, बस में फंसे सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से मथुरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया- एक्सप्रेसवे पर राया कट से दो किमी. पहले हादसा हुआ। गिट्टी से लदा ट्रेलर (RJ 47 GA 8143) अपनी लेन में जा रहा था। पीछे से आ रही तेज रफ्तार गोला बस सर्विस की वोल्वो बस (BR 28P 4723) बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी।
उन्होंने बताया- टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा दो से ढाई मीटर तक पिचक गया। हादसे की सूचना सुबह 3.35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद 8 पीआरबी और करीब 12 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
एसपी देहात ने बताया- सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही और ओवरस्पीड सामने आई है।
35 यात्री सुरक्षित बच गए
पुलिस ने बताया कि बस में सवार लगभग 35 यात्री सुरक्षित बच गए या उन्हें मामूली चोटें आईं और बाद में उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचा दिया गया। मारे गए चार लोगों की पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने जल्द ही रास्ता साफ कर दिया और गाड़ियों की आवाजाही सामान्य कर दी।









