राजस्थान में खतरनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत 22 घायल
. क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे. हादसा नोहर में भद्रकाली बाइपास पर हुआ.
हादसे में घायल इन लोगों को हनुमानगढ़ किया रेफर
जयपुर.(BNE )राजस्थान में एक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी एवं अन्य 22 लोग गंभीर हुए है जिनमे से 12 की हालत बेहद गंभीर है जिन्हे हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाडिय़ों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे. हादसा नोहर में भद्रकाली बाइपास पर हुआ.
एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया- क्रूजर सवार लोग सोमवार शाम करीब 7 बजे हरियाणा से अपने गांव बुधवालियां, रावतसर लौट रहे थे. इस दौरान नोहर में भद्रकाली बाइपास पर सामने से आई स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई. हादसे में क्रूजर सवार राजबाला (40) पत्नी लक्ष्मणराम, रोशनी (48) पत्नी सागर मल और कलावती (40) पत्नी राजेंद्र की मौत हो गई.
हादसे में 3 से 6 साल के 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोगों को पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घायलों को क्षतिग्रस्त गाडिय़ों से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया. 12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि 10 घायलों का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. एसपी ने बताया- क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा के बरढाना गांव में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे, जबकि बिना नंबर की स्कॉर्पियो सवार लोग जमाल, हरियाणा की तरफ जा रहे थे.
हादसे में घायल इन लोगों को हनुमानगढ़ किया रेफर
हादसे में बुधवालिया गांव निवासी राजो (50) पत्नी हरिसिंह, विजास (25) पत्नी हंसराज, गुलजारी (40) पत्नी रामेश्वर, संतोष (50) पत्नी दर्शन, बनारसी (40) पत्नी राजेश, सीमा (40) पत्नी मोहर सिंह, दर्शन (50) पुत्र गुगनराम, मिनाक्षी (4) पुत्री राजेश, उत्तम (3) पुत्र राकेश, माही (6) पुत्री राकेश और जमाल निवासी चित्रा (5) पुत्री हैप्पी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हनुमानगढ़ रेफर किया गया है.










