बेरूत, (एजेंसी)‘सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के रामी अब्दुर्रहमान ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए। उन्होंने रविवार तड़के दमिश्क से उड़ान भरी। अब्दुर्रहमान ने यह जानकारी ऐसे समय में दी जब सीरियाई विद्रोहियों ने दमिश्क में घुसने की घोषणा की है।
राजधानी के निवासियों ने गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज सुनीं। इस संबंध में सीरिया सरकार की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने के लिए तैयार हैं










