*पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 26 नवम्बर को होगी सैनिक बन्धु की बैठक*
कुशीनगर।(Bne)
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन अरविन्द कुमार (अ०प्रा०) ने अवगत कराया है कि जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (विधवाओं) एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु दिनांक 26 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न होगी।
उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों, विधवाओं अथवा उनके आश्रितों को पारिवारिक समस्या या भूमि विवाद (न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर) से सम्बन्धित कोई समस्या हो, वे अपना प्रार्थना पत्र तीन प्रतियों में दिनांक 23 नवम्बर 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों तथा न्यायालय में विचाराधीन मामलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करें। बैठक के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।










