लखनऊ (Bne)चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना संजोए निवासी घसियारी मंडी, लखनऊ के ज़ीशान अनवर ने ISC 12वीं के परीक्षा परिणाम में 96% अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और लगन के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के मेधावी छात्र ज़ीशान ने यह शानदार सफलता पूरी तरह सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
ज़ीशान की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता अनवर अहमद ने भावुक होकर कहा कि “आज का दिन हमारे लिए किसी ईद से कम नहीं है।” ज़ीशान की सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि घसियारी मंडी, लखनऊ क्षेत्र के लिए भी प्रेरणा बन गई है।










