



train का फुल फॉर्म जानते है आप ? तो आज जान लीजिये
सरकारी एग्जाम में पूछा जाता है अक्सर यह प्रश्न
TRAIN : सरकारी एग्जाम में अक्सर कई ऐसे सवाल पूछे जाते है जो दिन में कई बार बोलते है लेकिन उसका फुल फॉर्म नहीं जानते है। ऐसा ही एक पूछा जाने वाला सवाल है train .हम लोग अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं. और रोजाना इस शब्द का कई बार इस्तेमाल करते है, लेकिन इसके बावजूद भी हमें इसका फुल फॉर्म मालूम नहीं है ,हिंदी में हम इसे लौहपथगामिनी या रेलगाड़ी कहते हैं, लेकिन अंग्रेज़ी में TRAIN सिर्फ़ एक शब्द नहीं बल्कि एक संक्षिप्त नाम है, जिसका पूरा मतलब और इतिहास है।
TRAIN का फुल फॉर्म क्या है?
TRAIN का फुल फॉर्म है – टूरिस्ट रेलवे एसोसिएशन इंक। यह नाम उन संस्थाओं से जुड़ा है जो पर्यटन और रेलवे सेवाओं को मिलाकर सुविधाएँ प्रदान करती हैं। वैसे तो TRAIN को आमतौर पर संक्षिप्त रूप में नहीं देखा जाता, लेकिन यह शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द “Trahiner” से लिया गया है, जिसका मतलब है – खींचना। इसी शब्द को लैटिन में “Trahere” कहा जाता है।
TRAIN शब्द की ऐतिहासिक उत्पत्ति
TRAIN शब्द की उत्पत्ति सीधे तौर पर अंग्रेज़ी से नहीं बल्कि फ्रेंच भाषा से हुई है। पहले के ज़माने में जब इंजन नहीं हुआ करते थे, तब सामान या यात्रियों को खींचने के लिए बैलगाड़ी या घोड़ागाड़ी जैसी व्यवस्थाएँ हुआ करती थीं। ट्रेन शब्द इन प्रणालियों को खींचने की क्रिया से जुड़े शब्दों से बना है। यह शब्द धीरे-धीरे आधुनिक रेल प्रणाली से जुड़ गया।
जानिए रेलवे के सबसे प्रचलित शब्दों का पूरा नाम
आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से रोजाना टिकट बुक करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका पूरा नाम क्या है?
IRCTC – इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन
IRFC – इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन
IRCON – इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड
RVNL – रेल विकास निगम लिमिटेड
इन संगठनों का मुख्य उद्देश्य रेलवे के विकास, निर्माण, वित्तीय प्रबंधन और पर्यटन सेवाओं को बेहतर बनाना है।
जानिए रोजाना टिकट बुक करने के लिए ये संक्षिप्त नाम
WL, GNWL, PQWL, RSWL जैसे कुछ शब्द अक्सर रेलवे टिकट पर दिखाई देते हैं। इनमें से कई का मतलब आम यात्रियों को समझ में नहीं आता। आइए आसान भाषा में इनके मतलब समझते हैं।