Sitapur Road Accident-सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ली 4 किशोरों की जान
मृतकों की पहचान मुन्ना (16), सूफियान (15), अल्ताफ (15) और अल्फाज (14) के रूप में हुई है, जो सभी बहराइच जिले के निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Sitapur Road Accident:सीतापुर (उप्र), यूपी के सीतापुर से एक दुखद समाचार मिला रहा है। रविवार देर रात जिले के रौसा थाना क्षेत्र के चहलारी गेट के पास खड़े 4 किशोरों के ऊपर तेज रफ़्तार ट्रक पलट गया। इस हादसे में चारों किशोरों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकरी सोमवार को दी है। स्थानीय पुलिस ने चरों शवों को बरामद कर विधिक कारवाही के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मुन्ना (16), सूफियान (15), अल्ताफ (15) और अल्फाज (14) के रूप में हुई है, जो सभी बहराइच जिले के निवासी थे।
रौसा थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि धान की भूसी से भरा एक ट्रक सीतापुर से बहराइच जा रहा था। पुल पर मुड़ते समय यह पलट गया और चार लोग इसके नीचे आ गए।
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये लोग सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े थे। ये चारों युवक शादी समारोह में शामिल होने मरूबेहड़ आए थे और आपस में बात कर रहे थे, तभी ट्रक पलट गया और उनके ऊपर गिर गया।
स्थानीय निवासियों ने चारों किशोरो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।










