Yogacharya Dr Pawan Singhal:योगाचार्य डॉक्टर पवन सिंघल को कार चलाते वक्त आया साइलेंट अटैक,हुआ निधन
योगाचार्य के निधन की यह घटना शहर और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई।
योगाचार्य डॉ. सिंघल के नाम 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड है।
उनकी ऑनलाइन कक्षा में मप्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सैकड़ों लोग जुड़ते थे।
Yogacharya Dr Pawan SinghalASHOKNAGAR (MP):योग शिक्षक डॉक्टर पवन सिंघल का 54 वर्ष की अवस्था में रविवार को साइलेंट अटैक की वजह से निधन हो गया। सिंघल लोगों को सेहतमंद रहने के लिए योग क्लास लेते थे। वह पशुपालन विभाग में सीनियर सर्जन थे। रोज की तरह ही उन्होंने रात एक बजे नहाने के बाद पूजा की और लगभग डेढ़ घंटे तक योग किया इसके बाद मंदिर जाने के लिए 3 किलोमीटर दौड़ भी लगाई। फिर कार लेकर योग सिखाने के लिए तुलसी सरोवर पार्क जा रहे थे, तभी रास्ते में साइलेंट अटैक आया और वे सीट पर ही गिर गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगाचार्य के निधन की यह घटना शहर और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई।
दौड़ और सूर्य नमस्कार का रेकॉर्ड
योगाचार्य डॉ. सिंघल के नाम 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड है। वे रोज घंटों योग करते थे। उनकी ऑनलाइन कक्षा में मप्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सैकड़ों लोग जुड़ते थे।
बेहद संतुलित खान-पान
योगाचार्य डॉ. सिंघल का खान-पान बेहद संतुलित था। एक माह से नमक व शक्कर खाना पूरी तरह बंद कर दिया था। योगार्थियों ने बताया, नवरात्र में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे, एक बार तो फल व ड्राई फ्रूट का सेवन भी बंद कर दिया। वे सिर्फ पांच घंटे ही नींद लेते थे। सर्दियों में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने।










