जनपद लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही
दबिश के दौरान लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 500 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम हेतु संयुक्त टीमों द्वारा छापेमारी की गई।
लखनऊ (BNE ) आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग लखनऊ ,उन्नाव और रायबरेली की प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।Excise Department Enforcement Team Raid Campaign
इस अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम हेतु संयुक्त टीमों द्वारा छापेमारी की गई। जनपद लखनऊ से आबकारी निरीक्षक राम श्याम त्रिपाठी (क्षेत्र-3), राहुल सिंह (सेक्टर-11) एवं अखिलेश कुमार (क्षेत्र-2) मय स्टाफ, जनपद उन्नाव से आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह (क्षेत्र-4, पुरवा) मय स्टाफ तथा जनपद रायबरेली से आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या (क्षेत्र-2, बछरावां) मय स्टाफ द्वारा यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त कार्यवाही के दौरान जनपद उन्नाव एवं रायबरेली के अंतर्गत सई नदी के किनारे व आसपास के जंगल क्षेत्र तथा बगीचों के पास स्थित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 500 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।











