



यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक जायसवाल ने किया टॉप, छात्राओं का प्रदर्शन फिर रहा शानदार
यूपी बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी, जानें कौन रहा टॉपर और कितने हुए पास
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, लेकिन एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली। परीक्षार्थी अपने नतीजे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा।
टॉपरों की लिस्ट में बेटियां आगे
कक्षा 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से रहे: साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरा स्थान मोहिनी को मिला, जिन्होंने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।
10वीं कक्षा में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। रैंक 2 पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव (97.67 प्रतिशत) रहे, जबकि तीसरे स्थान पर रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने स्थान बनाया।
उत्तीर्ण प्रतिशत में लड़कियां अव्वल
इस बार कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का 81.15% रहा। 10वीं में कुल 11,49,984 लड़के और 11,44,138 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% रहा जबकि लड़कों का 86.66%। इससे साफ है कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां एक बार फिर आगे हैं।
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या
इस वर्ष कुल 25,45,815 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 25,36,104 नियमित और 9,711 निजी छात्र थे। 13,27,024 लड़के और 12