



Putin को Trump की खुली चेतावनी – ‘सीजफायर तोड़ा तो होगी तबाही!’
यूक्रेन-अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव पर रूस की टालमटोल, बढ़ा तना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस ने यूक्रेन के साथ 30 दिनों के युद्धविराम (सीजफायर) को बाधित किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस को सीजफायर एग्रीमेंट भेज दिया है, जिसे पहले ही यूक्रेन और अमेरिका के बीच सऊदी अरब में सहमति मिल चुकी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके प्रतिनिधि जल्द ही रूस जाएंगे और इस प्रस्ताव पर सीधी वार्ता करेंगे।
Russia को मिल सकती है आर्थिक सजा!
ट्रंप ने पुतिन को साफ चेतावनी दी कि अगर रूस ने युद्ध जारी रखा, तो उसे कठोर आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रूस को नकारात्मक वित्तीय प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं, जो उसके लिए बेहद घातक साबित होंगे।
इस बीच, रूस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
अब रूस के फैसले पर टिकी दुनिया की नजर
सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच 30 दिन के युद्धविराम पर सहमति बनी थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अगर रूस इस प्रस्ताव को मान लेता है, तो इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।
अब सवाल ये है कि क्या पुतिन युद्ध रोकेंगे, या फिर ट्रंप की चेतावनी के बाद कोई नया भूचाल आएगा?