Trump Tariff-25फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाकर ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रुस से तेल खरीदने के कारण भारत पर यह टैरिफ लगाया है।
Trump Tariff :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ मामले में बुधवार को भारत पर फिर एक बार टेरिफ का नया बम फोड़ा है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने पाकिस्तान और बांग्ला देश से भी ज्यादा टैरिफ लागू करने की घोषणा कर दी थी लेकिन बुधवार को उन्होंने भारत पर नए तरीके से 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रुस से तेल खरीदने के कारण भारत पर यह टैरिफ लगाया है।
ट्रंप ने बीते हफ्ते धमकी देते हुए कहा था कि भारत ना केवल रुस से तेल खरीदता है, फिर उसे खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है। उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रुस के हाथों कितने लोग मर रहे हैं, इसलिए मैं उन पर ज़्यादा टैरिफ लगाऊंगा।
बता दें कि ट्रंप ने भारत पर पिछले सप्ताह 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो 1 अगस्त से प्रभावी होने वाला था। लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था और अब ये सात अगस्त से लागू होने वाला था। वहीं अब 6 अगस्त को ही ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत और टैरिफ लगा दिया है।
भारत ने पहले दिया था ये जवाब
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति टैरिफ को लेकर बीते सोमवार को भारत सरकार ने जवाब भी दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल आयात इसलिए बढ़ाया क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की तरफ मोड़ दी गई थी। यह कदम अमेरिका द्वारा भी उस समय वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। पश्चिमी देशों की दोहरी नीति की आलोचना करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो देश आज भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे खुद भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि भारत का यह व्यापार उसकी राष्ट्रीय ज़रूरतों और हितों के चलते किया जा रहा है, जबकि दूसरों के लिए ऐसा कोई मजबूरी का कारण नहीं है।










