टोरंटो-सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने वैंकूवर स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को निशाना बनाने की धमकी दी
कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।
वैंकूवर कॉन्सुलेट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है, खासकर तब जब हाल ही में भारत-कनाडा संबंधों में तनाव देखने को मिला है।
टोरंटो (BNE ) :चरमपंथी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने वैंकूवर स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को निशाना बनाने की धमकी दी है। साथ ही भारतीय नागरिकों को उस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है।लगातार देखने को मिल रहा है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।
Khalistan supporters issue fresh threat in Canada, warn of targeting Indian consulate : SFJ ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें कनाडा में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश पटनायक की तस्वीर है। पोस्टर में उनके चेहरे पर क्रॉसहैर निशान लगाए गए हैं, जिसे जानकार “खतरनाक संकेत” मान रहे हैं। संगठन का आरोप है कि भारतीय कॉन्सुलेट “खालिस्तानी समर्थकों की जासूसी” में शामिल है।
एसएफजे ने भारतीयों से अपील की है कि वे गुरुवार (18 सितंबर) को वैंकूवर कॉन्सुलेट न आएं। बयान में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा 2023 में संसद में दिए गए उस बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स की भूमिका की जांच का उल्लेख किया था।
पिछले सप्ताह जारी एक रिपोर्ट ‘2025 असेस्मेंट ऑफ मनी लॉन्डरिंग एंड टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क इन कनाडा’ में दावा किया गया कि कम से कम दो खालिस्तानी चरमपंथी समूह – बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन – को कनाडा से वित्तीय सहायता मिल रही है।
ओटावा की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 1980 के दशक से कनाडा में मौजूद खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारत में अलगाववादी आंदोलन के लिए हिंसक तरीकों का उपयोग किए जाने की कोशिश की जाती रही है।
हालांकि, अभी तक भारत या कनाडा सरकार की तरफ से इस नई धमकी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैंकूवर कॉन्सुलेट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है, खासकर तब जब हाल ही में भारत-कनाडा संबंधों में तनाव देखने को मिला है।










