आपके काम की खबर -1 सितंबर से बदलने जा रहे ये नियम ,आपकी जेब पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली(BNE)सितंबर महीने की शुरुआत से आपकी जेब और काम को लेकर कई नियम बदलने जा रहे है। इन नियमो को आप भी जानिए ताकि फाइनेंशियली नुकसान या फिर प्लानिंग ना बिगड़ जाए.
1 सितंबर से होंगे ये बदलाव
जीएसटी में बदलाव
पीएम मोदी ऐलान कर चुके हैं कि जल्द ही जीएसटी में नए रिफॉर्म होने वाले हैं. साथ ही सरकार अब केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत रखने जा रही है. इसी बीच 3 और 4 सितंबर 2025 को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो रही है. कहा जा रहा है कि बैठक में जीएसटी स्लैब को लेकर एक बड़ा फैसला हो सकता है.
यूपीएस की डेडलाइन सितंबर में खत्म
केंद्र सरकार के कर्मचारी जो नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में हैं, उन्हें यूनिफाइड पेंशन स्कीम का चुनाव करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है. पहले सरकार ने इसकी डेडलाइन 30 जून रखी थी. पर फिर इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया था. आपको बता दें कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम केंद्र सरकार की शुरू की गई एक नई पेंशन योजना है.
भारतीय डाक सेवा का मर्जर स्पीड पोस्ट में
अगर आप 1 सितंबर से देश में डाक के जरिए कुछ भेजते हैं तो स्पीड पोस्ट के जरिए ही वो सामान जाएगा, क्योंकि भारतीय डाक सर्विस को स्पीड पोस्ट में मर्ज किया जा रहा है. यानी आपकी भेजी हुई पोस्ट स्पीड पोस्ट के जरिए पूरी की जाएगी.
चांदी की खरीदारी में लागू होगा ये नियम
1 सितंबर से चांदी पर हॉलमार्किंग लागू हो सकती है. इसका मतलब है कि ग्राहक आसानी से चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता को पहचान सकेंगे.इससे चांदी में निवेश और गहनों की खरीद पर अब ज्यादा ट्रासपेरेंसी होगी. ये बदलाव चांदी बाजार को भरोसेमंद बनाएंगे और दामों पर असर भी पड़ सकता है.
आईटीआर भरने की आखिरी तारीख
15 सितंबर आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है. ऐसे में अगर अभी तक आपने रिटर्न फाइल नहीं की है तो इसे तुरंत कर लें. नहीं तो बाद में आपको पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा. टैक्स डिपार्टमेंट पहले ही 31 जुलाई से इस समय सीमा को बढ़ा चुका है.
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
पिछले कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि लगातार गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो रहे हैं. पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 33.50 रुपये कम हो गया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कुछ राहत ग्राहकों को मिल जाए.
एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर बदले नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को एक झटका दिया है. दरअसल लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड पर अब रिवॉर्ड सिस्टम खत्म कर दिया है. साथ ही कार्ड से पेमेंट करने पर चार्ज बढ़ाने की तैयारी हो रही है.










