• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

अव्‍यवस्‍था से उपजा कहर: भगदड़ की सच्चाई।”

News-Desk by News-Desk
November 3, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय
0

अव्‍यवस्‍था से उपजा कहर: भगदड़ की सच्चाई।”

एकबार फिर वही हो गया,जो वास्तव में नहीं होना चाहिए था।आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कस्सीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 01 नवंबर 2025 शनिवार को भगदड़ में कुल नौ लोगों की मौत हो गई तथा इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। मृतकों में 8 महिलाएं व एक बच्चा शामिल बताए जा रहें हैं, वास्तव में यह बहुत ही दुखद घटना है। जानकारी के अनुसार श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ की घटना हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मंदिर में करीब 2500 श्रद्धालुओं के पहुंचने की व्यवस्था है, लेकिन वहां इस क्षमता से पांच गुना अधिक लोग अचानक पहुंच गए। इस दौरान लोगों की धक्का-मुक्की से मंदिर रेलिंग टूट गई और भगदड़ मच गई।दरअसल, एकादशी के दिन काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। अधिकारियों का मानना है कि भीड़ प्रबंधन में लापरवाही, सुरक्षा योजना का अभाव, चल रहा निर्माण कार्य और आधिकारिक मंज़ूरी का अभाव, ये सब मिलकर इस त्रासदी/हादसे का कारण बने। जानकारी के अनुसार मंदिर के सकरे प्रवेश द्वार से ही बाहर आने और अंदर जाने का रास्ता था,जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई और अफरा-तफरी और बढ़ गई। मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि जिस जगह पर तीर्थयात्री इकट्ठा हुए थे, वहां निर्माणाधीन था, जिससे आवाजाही के लिए जगह कम हो गई और भीड़ और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि मंदिर एक निजी तीर्थस्थल था, जो धर्मस्व विभाग के तहत पंजीकृत नहीं था तथा कार्यक्रम आयोजकों ने इतनी ज्यादा भीड़ के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।साथ ही,राज्य सरकार को भी इस कार्यक्रम के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।’ इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की है। बहरहाल, पाठकों को बताता चलूं कि भगदड़ एक ऐसी स्थिति है जब बड़ी संख्या में लोग अचानक किसी भय, अफवाह या आपात स्थिति में एक साथ भागने लगते हैं। यह भीड़ के नियंत्रण से बाहर हो जाने पर होती है, जिससे अव्यवस्था और दबाव उत्पन्न होता है।अक्सर भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर पड़ते हैं और गंभीर चोटें या मृत्यु तक हो जाती है तथा ऐसी घटनाएं अक्सर मंदिरों, रेल स्टेशनों, खेल मैदानों, रैलियों जैसी जगहों पर अधिक होती हैं। भगदड़ मानव जीवन और सामाजिक व्यवस्था के लिए अत्यंत खतरनाक परिस्थिति मानी जाती है। यहां यह कहना ग़लत नहीं होगा कि पिछले बीस-पच्चीस सालों के दौरान मंदिरों, विभिन्न धार्मिक आयोजनों और मेलों में हुई भगदड़ की घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान गई है और दुखद पहलू यह है कि अधिकतर हादसे भीड़-नियंत्रण की कमी, अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाओं,संकरे स्थानों, बहुत अधिक भीड़ के जुटने, अफवाहों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुए हैं। दरअसल,हमारा देश एक ऐसा देश है जहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हर साल लाखों-करोड़ों शामिल होते हैं। फिर चाहे वह कुंभ मेला हो, मंदिरों में दर्शन हो, तीज-त्योहारों का कोई अवसर हो अथवा सत्संग वगैरह, हम भारतीय बहुत आस्थावान लोग हैं। ऐसे अवसरों पर अक्सर प्रबंधन की कमी, जानलेवा साबित होती है और बहुत सी घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी हैं।यह बहुत ही अफसोसजनक बात है कि साल-दर-साल मची इन भगदड़ों में सैकड़ों निर्दोष ज़िंदगियां चली जाती हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। हाल फिलहाल, इस साल यानी कि वर्ष 2025 की ही बात करें तो 8 जनवरी 2025 को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में,29 जनवरी 2025 (प्रयागराज) में महाकुंभ के संगम क्षेत्र में ‘अमृत स्नान’ के दिन,15 फरवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज कुंभ में शामिल होने के लिए ट्रेन पकड़ने की होड़ के चलते, तथा 3 मई 2025 को गोवा के श्री लैरे देवी मंदिर के वार्षिक मेले में पूजा-अर्चना के दौरान भगदड़ की घटनाएं घट चुकीं हैं तथा जिनमें क्रमशः तिरूपति आंध्र प्रदेश में कुल 6, महाकुंभ में 30, नई दिल्ली स्टेशन पर 18, तथा गोवा में 6 लोगों की मौत हुई। इससे पहले वर्षों में भी अब तक भगदड़ की अनेक घटनाएं घटित हो चुकीं हैं, और सबसे दुःखद यह है कि हम पूर्व में घटित घटनाओं/हादसों से कोई भी सबक नहीं लेते हैं। जब भी कोई घटना घटित होती है,तो एक बार खूब हंगामा मचता है और बाद में स्थिति ढाक के तीन पात वाली हो जाती है। बहरहाल, अंत में संक्षेप में यही कहूंगा कि हमारे देश में भगदड़ की घटनाएं अक्सर विभिन्न धार्मिक आयोजनों, त्योहारों, रेल या सड़क हादसों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर होती हैं। ये हादसे कहीं न कहीं प्रबंधन(मैनेजमेंट) की कमी, अफवाहों और सुरक्षा इंतज़ामों के अभाव के कारण बढ़ जाते हैं। हाल की कई घटनाओं ने यह दिखाया है कि भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन निकासी के लिए हमारे यहां पर्याप्त तैयारियां नहीं होतीं हैं। बहरहाल, यहां यह गौरतलब है कि इसी साल 8 जनवरी को तिरुपति में हुई भगदड़ के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। हालांकि इन उपायों को कही भी लागू नहीं किया गया। वास्तव में, ऐसे हादसों से हमें सबक लेना चाहिए कि भीड़ प्रबंधन एक गंभीर जिम्मेदारी है। सरकार, पुलिस और आयोजकों को मिलकर सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास मार्ग बनाने चाहिए। इतना ही नहीं, लोगों में भी संयम और अनुशासन का भाव भी बहुत ही जरूरी व आवश्यक है। तकनीक का उपयोग कर भीड़ की निगरानी और दिशा-निर्देश देना मददगार साबित हो सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त सुरक्षाकर्मी हर छोटे-बड़े बड़े आयोजन का हिस्सा होने चाहिए।हर कहीं पर सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए। सतर्कता और संयम तो बनाए रखना जरूरी है ही। दूसरे शब्दों में कहें तो संयम, अनुशासन और सतर्कता से ही भगदड़ जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। लाउडस्पीकर से लगातार दिशा-निर्देश दिए जाएं ताकि अफवाहें न फैलें। दूसरे शब्दों में कहें तो संचार व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि सूचना तुरंत पहुंचाई जा सके। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रशासन को सुरक्षा प्रबंधन, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करनी चाहिए। कहना ग़लत नहीं होगा कि भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ अपनाना किसी भी बड़े आयोजन या आपात स्थिति में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। आयोजन स्थल का पूर्व सर्वेक्षण और योजना बनानी चाहिए, ताकि संभावित जोखिमों की पहचान की जा सके। सीसीटीवी कैमरों और मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रयोग भीड़ के रुख पर नजर रखने में मदद करता है।आपातकालीन निकासी योजना पहले से तैयार रहनी चाहिए और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। टिकटिंग या एंट्री सिस्टम को नियंत्रित और सीमित रखा जाना चाहिए ताकि संख्या अधिक न हो। साथ ही, प्रशासन और आयोजकों में समन्वय होना बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी है। स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस का सहयोग लेकर स्थिति पर मानवीय और संयमित नियंत्रण बनाए रखा जा सकता है।भगदड़, सामूहिक भय और असंगठित व्यवहार का परिणाम मानी जाती है। अतः भगदड़ रोकने के लिए प्रशासनिक सजगता और जनता की समझदारी बहुत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक है, तभी हम भगदड़ जैसी त्रासदियां रोक सकते हैं।

 

खबरें हटके

नई दिल्ली-देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने खोले नौकरी के द्वार ,ये है पूरी डिटेल

नई दिल्ली-संसद में पेश हुआ “विकसित भारत– जी राम जी बिल”विधेयक- 2025

DEHRADUN-धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान

Post Views: 49
Tags: अव्‍यवस्‍था से उपजा कहर:
Previous Post

लेखक गाँव : शब्दों की साधना और सृजन का हिमालय

Next Post

विकसित भारत 2047 : करुणा, सह-अस्तित्व और पर्यावरणीय नैतिकता का नया घोष

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने खोले नौकरी के द्वार ,ये है पूरी डिटेल

by News-Desk
December 16, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-संसद में पेश हुआ “विकसित भारत– जी राम जी बिल”विधेयक- 2025

by News-Desk
December 16, 2025
उत्तराखंड

DEHRADUN-धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान

by News-Desk
December 16, 2025
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-ठंड से परेशान बेघर लोगों के लिए सहारा बन रहा है ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

by News-Desk
December 16, 2025
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: इस्लाम की शिक्षा देने वाले टीएसआई लाइन हाजिर

by News-Desk
December 16, 2025
Next Post

विकसित भारत 2047 : करुणा, सह-अस्तित्व और पर्यावरणीय नैतिकता का नया घोष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

lucknow :विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण*  

June 5, 2025

जयपुर में कांग्रेसियों ने अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन ,पुलिस ने लाठीचार्ज किया

December 21, 2024
Oplus_131072

निकोलस पूरन का धमाका, टी20 में 600 छक्के लगाने वाले बने चौथे खिलाड़ी!

March 24, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3312793
Total Visitors
1166
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In