शांत वातावरण, अद्भुत खूबसूरती और परियों की कहानियों का गढ़
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी अनोखी खूबसूरती और रहस्यमयी कहानियों के लिए मशहूर है। इसी राज्य के गढ़वाल जिले में स्थित थात गांव का खैट पर्वत एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे ‘परियों का देश’ कहा जाता है। यहां की अद्भुत सुंदरता की तुलना स्वर्ग से की जाती है।
परियों और योगिनियों की कहानियां
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, खैट पर्वत पर परियां दिखाई देती हैं, जो इस गांव की रक्षा करती हैं। कुछ लोग इन्हें योगिनियां और वनदेवियां भी कहते हैं। वहीं, गांव के पास स्थित खैटखाल मंदिर को भी रहस्यमयी और पवित्र माना जाता है।
जून में लगता है विशेष मेला
हर साल जून महीने में इस गांव में एक भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां हरियाली और शांत वातावरण के बीच पर्यटक सुकून भरे पल बिताते हैं। यहां कैंपिंग का भी आनंद लिया जा सकता है, लेकिन पर्यटकों के लिए नियम सख्त हैं। शाम 7 बजे के बाद कैंप से बाहर निकलने और म्यूजिक बजाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि माना जाता है कि परियों को शोर-शराबा पसंद नहीं।
अद्भुत अनुभव के लिए आइए खैट पर्वत
अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर, प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो खैट पर्वत आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कम बजट में यह खूबसूरत जगह आपकी यात्रा को यादगार बना सकती है।










