हरिद्वार /ऋषिकेश-पत्रकार राजीव मौत प्रकरण की जांच न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके
हरिद्वार /ऋषिकेश (BNE ) पत्रकार राजीव की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है। हालाँकि पुलिस ने इस मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं है।
पत्राकर संगठनों का कहना है कि एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पत्रकार की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसलिए इस प्रकरण की जांच न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और परिजनों को न्याय मिल सके।
संगठन के विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की नींव हैं और उनकी सुरक्षा खतरे में होना समाज के लिए चिंता का विषय है।










