महिलाओं को घर खरीदने के लिए सरकार करती है ये मदद ,आप भी उठाइये स्कीम का फायदा
आज की महिलाएं सिर्फ घर नहीं खरीद रहीं, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षित बना रही है।
देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओँ के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पैर चला रही है। ताकि महिलाएं पुरुषों की तरह बराबर भागेदारी निभा सकें। इसी कवायद में सरकार महिलाओं को घर खरीदने के लिए खास छूट और फायदे ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं कि सरकार क्या-क्या छूट महिलाओं को दे रही है। अगर आप भी महिला हैं और घर खरीदने का सोच रही हैं, तो सरकार आपको क्या बेनेफिट देती है। कभी घर खरीदना सिर्फ पुरुषों का फैसला माना जाता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। आज की महिलाएं सिर्फ घर नहीं खरीद रहीं, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षित बना रही है।
1. ब्याज दर में खास छूट
महिलाओं को होम लोन पर 0.05% से 0.10% तक की रियायत मिलती है। ये छोटी सी छूट लंबे समय में लाखों की सेविंग दिला सकती है। बैंक भी महिलाओं को ज्यादा भरोसेमंद समझते हैं। उनका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है, डिफॉल्ट की संभावना कम होती है।
2. टैक्स में डबल छूट
महिलाएं घर के लोन पर 1.5 लाख रुपये (धारा 80C) और 2 लाख रुपये (धारा 24b) तक की छूट पा सकती हैं। अगर पति-पत्नी दोनों को-ऑनर हैं, तो दोनों ये छूट ले सकते हैं। यानी, आम लोगों को टैक्स में डबल फायदा दे सकते हैं। पहली बार घर खरीदने पर 50,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल सकती है।
3. स्टांप ड्यूटी में राहत
दिल्ली में महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी पुरुषों से 2% कम है। राजस्थान में महिलाएं सिर्फ 5% ड्यूटी देती हैं। यूपी में 1 फीसदी कम है। इससे घर की रजिस्ट्री के समय लाखों रुपये की सेविंग मिलती है।
4. सरकारी स्कीम में प्राथमिकता
PMAY जैसी योजनाओं में महिलाओं को प्रॉपर्टी में मालिक या को-मालिक बनाना जरूरी है, तभी सब्सिडी मिलती है। इससे महिलाएं खासकर कम आय वर्ग में भी अपने घर की मालकिन बन रही हैं। तो अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला घर खरीदने की सोच रही हैं, तो यह समय एक शानदार मौका है।









