Operation Sindoor Debate-अमित शाह और खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक -पीएम को छोड़िये ! मेरे से ही निपट लो
राज्यसभा में कांग्रेस सहित विपक्ष के सदस्यों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जवाब नहीं दिए जाने को सदन का अपमान बताया
Operation Sindoor Debate: इन दिनों लोकसभा में मानसून सत्र चल रहा है। विपक्षी दल लगातार ऑपरेशन सिन्दूर पर सत्ता पक्ष को घेर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस गंभीर मुद्दे पर सदन में जैसे ही बोलना शुरू किया, तभी विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दलों का कहना था कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी ही जवाब दें। । इस दौरान काफी हंगामा हुआ। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और अमित शाह के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुयी। केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मेरे से निपट लो, PM आए तो और तकलीफ होगी…।’
दरअसल, विपक्ष अमित शाह की जगह प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांग रहा था। लेकिन गृह मंत्री ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया। इसके बाद अमित शाह ने सबसे पहले सदन को ‘ऑपरेशन महादेव’ के बारे में जानकारी दी। ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “विपक्ष की मांग थी कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें। अगर प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद होने के बावजूद सदन में नहीं आते हैं, तो यह सदन का अपमान है।” विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री से जवाब की लगातार मांग किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को बताया किया कि प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में मौजूद हैं।
अमित शाह के संबोधन की बड़ी बातें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) पाकिस्तान को दिया, लेकिन BJP सरकार उसे वापस लेगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव… इन दोनों के लिए जिन सुरक्षा बलों ने भारत का सम्मान बढ़ाया है, उन सभी को हम हृदयपूर्वक बहुत-बहुत साधुवाद देना चाहता हूं।
विपक्ष ने किया वॉकआउट
राज्यसभा में कांग्रेस सहित विपक्ष के सदस्यों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जवाब नहीं दिए जाने को सदन का अपमान बताया। साथ ही इसके विरोध में सदन से वॉकआउट किया। संसद के उच्च सदन में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर करीब 16 घंटे तक चली विशेष चर्चा का जवाब देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह जब खड़े हुए तो विपक्षी सदस्यों ने इस बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने एक सदन में जवाब दिया तो वह उच्च सदन में जवाब देने के लिए क्यों नहीं आए?
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां अपने कार्यालय में ही हैं। उन्होंने कहा, “मेरे से जब निबट रहा है तो काहे को प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो। और तकलीफ होगी।” हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 16 घंटे की चर्चा के बाद सभी सदस्यों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री चर्चा में उठाए गए सवालों का जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में रहकर यहां नहीं आते हैं तो यह सदन का अपमान है। इस पर उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्होंने कार्य मंत्रणा समिति में पहले ही यह बता दिया था कि चर्चा में प्रधानमंत्री हस्तक्षेप नहीं करेंगे और गृह मंत्री जवाब देंगे। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वाक आउट किया।










