तेलंगाना : सिगाची दवा फैक्ट्री विस्फोट में अब तक हुई 35 लोगो की मौत
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे
नई दिल्ली (BNE ) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में अभी तक 35 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। यह हादसा सोमवार को हुआ था।यह जानकरी मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने दी है।
हादसे के बारे में जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज नेको बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। हालांकि, उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी।
उन्होंने सुबह बताया, ‘‘मलबा हटाते समय उसके नीचे दबे कई शव बरामद किए गए हैं। मलबे से 31 शव निकाले गए हैं, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है।’’
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।संपर्क किए जाने पर मियापुर में प्रणाम अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को 21 लोगों को भर्ती कराया गया जिनके सिर में चोट लगी थी और शरीर पर जलने के निशान थे। उन्होंने बताया कि दो को सोमवार को ही मृत घोषित कर दिया गया और एक ने आज सुबह दम तोड़ दिया।
पटनचेरू में ध्रुव अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 11 मरीजों को भर्ती कराया गया था जिनमें से दो को सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
संदेह है कि सोमवार का यह भीषण हादसा संभवत: किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की वजह से हुआ, जिससे आग भी लग गई कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक दवा निर्माण कंपनी है।








