



अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा! सुनीता विलियम्स ने किया खूबसूरत वर्णन
हिमालय से मुंबई तक अद्भुत नज़ारा, जल्द भारत आने का किया वादा
नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रहने के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं। पहली बार मीडिया से बातचीत में उन्होंने अंतरिक्ष से भारत के दिखने का शानदार वर्णन किया।
सुनीता ने कहा कि भारत अंतरिक्ष से बेहद अद्भुत और मंत्रमुग्ध कर देने वाला दिखता है। हिमालय के ऊपर से गुजरते वक्त पहाड़ों की लहरदार आकृति और भारत की रोशनी से जगमगाती धरती का दृश्य अविश्वसनीय था। उन्होंने खासतौर पर गुजरात और मुंबई का जिक्र किया, जहां से उजाले का एक जाल बिछा हुआ प्रतीत होता था।
उनके इस बयान ने भारतीयों को 1984 में राकेश शर्मा द्वारा दिए गए उस ऐतिहासिक उत्तर की याद दिला दी, जब उन्होंने भारत को “सारे जहां से अच्छा” बताया था। सुनीता ने यह भी कहा कि वो जल्द ही भारत आएंगी, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।