
सेवा की आधार बना कर शिवसेना ने देश की राजनीति को नई दिशा दिया -मनोज विद्रोही
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। शिवसेना यूबीटी के शिवसैनिको ने आज सोमैया नगर देवा रोड़ स्थित मुख्यालय पर पार्टी का उनसठवां स्थापना दिवस मनाया। शिवसेना संस्थापक स्व बाला साहब ठाकरे के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। शिव सैनिकों ने शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित करके मिष्ठान्न वितरित किया गया।इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा कि शिवसेना के माध्यम से बाला साहेब ठाकरे ने सेवा को राजनीति का आधार बना कर भारत की राजनीति को नई दिशा दिया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शिवसेना रक्तदान, गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की लूट पर प्रहार करते हुये एम्बुलेंस सेवा आरंभ किया। विद्यार्थियों को कॉपी, किताब,बैग व जूता सबसे पहले शिवसेना ने देना आरंभ किया। जिसका बाद में बहुत लोगों ने नकल किया। पूज्य बाला साहेब की प्राथमिकता सत्ता नहीं सेवा थी। जो आगे चल कर ज्वलंत हिंदुत्व का वाहक बना।आज ही के दिन बाला साहेब ने 19 जून 1966 को मुंबई के शिवाजी पार्क में अपने सहयोगियों के साथ शिवसेना की नींव रखी थी। राम मंदिर निर्माण की सबसे बड़ी बाधा शिवसेना ने दूर किया तब आज अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि पर राम मंदिर का सपना साकार हो सका। बाला साहेब के नेतृत्व में राष्ट्रवाद व हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर कई लोग राजनीति में बढ़े लेकिन वह हिंदुओं के साथ सिर्फ धोखा किये।शिवसेना का हिंदुत्व असली हिंदुत्व है।
आज ऐसे लोग भी हिंदुत्व पर भाषण देते हैं जिन्होंने हिंदुत्व को केवल छला है। हमने सेवा के रास्ते राजनीति में स्थान बनाया जिसके कारण आज पूज्य
बाला साहब के विचारों से पूरे देश में शिवसेना की शाखाएं खुल गई हैं।हमारे पीठ में बार-बार खंजर घोंपा गया जिसके कारण आज शिवसेना यूबीटी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बाला साहब के न रहने के पश्चात कुछ गद्दारों ने पार्टी को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया और हमें नकली साबित करने की कोशिश की किंतु वे विफल रहे। सत्ता के भेड़िये, गद्दार बाला साहेब का हिंदुत्व को छोड़ कर दूसरों के तलवे चाटने में जुट गये। इन गद्दारों का अंत शीघ्र ही सुनिश्चित है। आज भी शिवसेना का अर्थ है ठाकरे जो कोई चोरी भी नहीं कर सकता। आज स्थापना दिवस के मौके पर हम सभी शिवसैनिक उत्तर प्रदेश में शिवसेना यूबीटी एवं पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेते है।हमारी जान भी चली जाय लेकिन हम उद्धव ठाकरे साहेब का साथ नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र,व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू, जिला सचिव चंद्र शेखर, जिला सचिव प्रवीन वर्मा, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, निंदूरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद,कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत, रामनगर भवानी से प्रमुख जय देवी, अशोक कुमार, रिंकू, सरवन बाबा, देशराज गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Post Views: 138