कांग्रेस ने भाजपा पर संसद परिसर में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है
नई दिल्ली,BNE )केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर गुरुवार को संसद परिसर में खूब शोरशराबा ,धक्का मुक्की के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ। इस धक्का मुक्की में भाजपा के वरिष्ठ बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए जिसको लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने सारंग को धक्का दिया है जिससे वो चोटिल हो गए। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के घायल होने को लेकर पुलिस ने राहुल पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की है। इससे सियासत गरमा गई है।
राहुल के खिलाफ लगाई गईं धाराएं
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। इन धाराओं में धारा 109: हत्या का प्रयास। धारा 115: चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना। धारा 117: जान-बूझकर गंभीर चोट पहुंचाना। धारा 125: निजी सुरक्षा को खतरे में डालना। धारा 131: धक्का देना और डराना-धमकाना। धारा 351: धमकी देना। प्रमुख हैं।
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला, और प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने भाजपा पर संसद परिसर में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।










