



SAMBHAL :ASI ने भेजे नए साइन बोर्ड “शाही जामा मस्जिद” की जगह “जुमा मस्जिद” लिखा गया
फिलहाल यह नया बोर्ड संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है,
एएसआई के आधिकारिक दस्तावेजों में इस स्थल का नाम “जुमा मस्जिद” के रूप में दर्ज है,
संभल (BNE ): उत्तर प्रदेश में संभल का नाम इस समय चर्चा में है। संभल की शाही जामा मस्जिद के नाम के बदलाव को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने नाम बदलने की पहल की है। अब नए नाम के जो साइनबोर्ड आये है उनमे “शाही जामा मस्जिद” की जगह “जुमा मस्जिद” लिखा गया है।
फिलहाल यह नया बोर्ड संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है, और उस पर स्पष्ट रूप से लिखा है: “ASI संरक्षित स्मारक जुमा मस्जिद।” एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के वकील विष्णु शर्मा ने यह बताया कि मस्जिद परिसर के बाहर एएसआई द्वारा लगवाया गया मूल बोर्ड, जिस पर “जुमा मस्जिद” लिखा था, कथित तौर पर हटा दिया गया और उसकी जगह एक नया बोर्ड लगा दिया गया जिस पर “शाही जामा मस्जिद” लिखा है।
शर्मा के अनुसार, एएसआई के आधिकारिक दस्तावेजों में इस स्थल का नाम “जुमा मस्जिद” के रूप में दर्ज है, और मस्जिद के अंदर पहले से ही एक नीला एएसआई बोर्ड इसी नाम के साथ मौजूद है।