MUMBAI-छोटी ड्रेस पहनने पर सलमान खान ने डेज़ी शाह को ओढ़ा दिया था कंबल
हाल ही में डेज़ी शाह ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।
सलमान खान को ऑन-स्क्रीन भी लड़कियों के पहनावे को लेकर काफी सजगता रहती है।
ENTERTAINMENT NEWS (मुंबई) सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म “जय हो” से फेमश हुई एक्ट्रेस डेज़ी शाह ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। वह अक्सर अपनी फिल्मो और बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। । हाल ही में डेज़ी शाह ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।
लड़कियों को ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए” – डेज़ी शाह
Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में डेज़ी शाह ने बताया कि सलमान खान का मानना है कि लड़कियां जितना ढकी हुई रहेंगी, उतनी ही ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। डेज़ी ने कहा, “मुझे याद है जब हम जय हो की शूटिंग कर रहे थे हैदराबाद की रामोजी फिल्मसिटी में। ‘तुमको तो आना ही था’ गाने की शूटिंग चल रही थी। उसमें सुबह का एक सीन था जिसमें मुझे एक आउटफिट पहनना था। सलमान को वह ड्रेस अजीब लगी और उन्होंने कहा कि इसको कंबल ओढ़ाओ। इसी वजह से उस सीन में मैं कंबल ओढ़कर अखबार उठाते हुए नजर आती हूं। कंबल ओढ़ाने का आइडिया सलमान का ही था, क्योंकि उनके हिसाब से वह नाइट ड्रेस बहुत छोटी थी।”
इस बयान से साफ है कि सलमान खान को ऑन-स्क्रीन भी लड़कियों के पहनावे को लेकर काफी सजगता रहती है।
पलक तिवारी का बयान भी आया था सुर्खियों में
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान के बारे में ऐसा खुलासा हुआ हो। श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी ने भी कुछ समय पहले ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान पलक ने कहा था कि सलमान के सेट पर लड़कियों के लिए ड्रेसिंग को लेकर खास नियम होते हैं।
पलक तिवारी ने कहा था कि,”सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए नो लो-नेकलाइन का रूल है। हालांकि जब यह बयान चर्चा में आया और सोशल मीडिया पर बवाल मचा, तो पलक ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया। उनका मतलब यह था कि सलमान खान एक सीनियर एक्टर हैं और इसलिए उन्होंने अपने लिए कुछ गाइडलाइन्स बना ली हैं कि किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए।
सलमान खान और विवादों से नाता
सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो अक्सर सुर्खियों और विवादों में रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों को लेकर, तो कभी उनके बयानों या निजी जिंदगी को लेकर। हालांकि, उनके चाहने वालों का मानना है कि सलमान अपने आस-पास के लोगों की इज्जत और मर्यादा बनाए रखने के लिए ऐसे सुझाव देते हैं। वहीं, उनके आलोचक मानते हैं कि इस तरह के विचार महिलाओं की चॉइस पर रोक लगाने जैसे हैं।
डेज़ी शाह और सलमान का रिश्ता
डेज़ी शाह ने जय हो के बाद कई मौकों पर बताया है कि सलमान खान उनके करियर में एक गाइड और सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सलमान के साथ काम करने से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। वहीं, सलमान अक्सर अपनी को-एक्ट्रेसेस और नए कलाकारों को करियर में आगे बढ़ने का मौका देते रहे हैं।










