(BNE -डेस्क) अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ मचने से एक 39 वर्षीय महिला की जान चली गई ,औऱ एक लड़के की हालत बेहद नाजुक स्थिति में है .माना जा रहा है कि लड़का महिला का छोटा बेटा है। आपको बता दें , कि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल आज 5 दिसंबर 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। बुधवार रात को दिलसुखनगर स्थित संध्या थिएटर में को प्रीमियम शो आयोजित किया गया था
मृतक महिला की शिनाख्त दिलसुखनगर की रेवती के रूप में हुई है.वह अपने पति भास्कर और अपने 2 बच्चों के साथ प्रीमियर देखने आई थी. रात करीब 10:30 बजे अफरा-तफरी मच गई, जब अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेता भी स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में मौजूद थे।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जैसे ही अल्लू अर्जुन के थिएटर में होने की खबर फैली, फैंस बेकाबू हो गए। लोग एक्टर के करीब जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसी दौरान थिएटर का मुख्य गेट गिर गया। अल्लू अर्जुन ने अपनी कार से बाहर निकलकर फैंस का अभिवादन किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी।
यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई पुष्पा: द राइज का सीक्वल है और इसे सुकुमार ने निर्देशित किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे कलाकार शामिल हैं। इसे 10,000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। हालांकि, पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण फिल्म का 3डी वर्जन रिलीज नहीं किया जा सका।










