झारखंड की राजधानी रांची के ब्रांबे स्थित झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में एक छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली (BNE ) झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयाश किया गया। छात्रा इस समय बहुत डरी ,सहमी है।छात्रा का कहना है कि उसने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन को पूरी जानकारी दी है ,लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी छात्रों को बचाने का प्रयाश किया जा रहा है। एडमिनिस्ट्रेशन के इस रवैये के चलते छात्र छात्राओं ने कैंपस के अंदर ही विरोध मार्च निकाला है।
मामला झारखंड की राजधानी रांची के ब्रांबे स्थित झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस का है ,जहाँ एक बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा जब हॉस्टल जा रही थी उसी समय बताया विश्वविद्यालय के ही चारा छात्रों ने उसको घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपितों ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया। घबराई छात्रा ने मदद के लिए शोर मचाया। बीएड प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा जैसे तैसे हॉस्टल पहुंची।
शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं
छात्रा ने इस घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय इस मामले को दबाने का प्रयास किया। प्रशासन के इस रवैया से कॉलेज के छात्र और छात्रों में काफी नाराजगी है। पुलिस के पास फिलहाल इस घटना को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
आक्रोशित विद्यार्थियों ने कैंपस में किया विरोध प्रदर्शन
छात्रा के साथ रेप के प्रयास को लेकर आक्रोशित विद्यार्थियों ने गुरुवार को कैंपस में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी छात्र ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन आरोपियों को बचा रहा है और इस मामले को दबाने की कोशिश में है।









