



नई दिल्ली- (BNE)कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी गुरुवार सुबह पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वीं जयंती पर उन्हें नमन करने के लिए उनकी समाधी स्थल शांतिवन पहुंची। प्रियंका के साथ लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल भी थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पंडित नेहरू करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है। दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने डटकर उनका मुकाबला किया और आम जनता से कहा – डरो मत!’
उन्होंने आगे लिखा, ‘जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते। जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें। पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा। आधुनिक भारत के निर्माता को सादर नमन।’