नोएडा (BNE ) सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सोमवार को महामाया फ्लाईओवर के पास एकत्र होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक लिया था जिसके बाद वहीं किसान धरने पर बैठ गए थे।बाद में पुलिस ने करीब 160 से अधिक किसानों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, किसान नेता रूपेश वर्मा, सुनील फौजी, सुनील प्रधान, उदल यादव और अमन भाटी समेत कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरी मीणा ने बताया कि करीब 160 किसानों को मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के ाकरीब गिरफ्तार कर लिया है। यही बात किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कही है कि पुलिस ने उन्हें एवं अन्य किसान नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि किसान गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं है और वे अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। किसानों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मुजफ्फरनगर में शाम चार बजे पंचायत बुलाई है जिसमें उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल होंगे।