नई दिल्ली (BNE ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेंद्र मोदी ने उन्हें देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया और कहा कि डॉक्टर सिंह बेहद सरल स्वभाव के इंसान थे। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
बताया जा रहा है कि आज पूर्व पीएम के पार्थिव देह को उनके आवास पर रखा जायेगा ,उन्हें आज विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। हालाँकि उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जाएगा। डॉक्टर सिंह की बेटियां जब कल अमेरिका से भारत पहुंच जाएगी। हालाँकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो सका कि उनका अंतिम संस्कार कहा और कब होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा लिया जायेगा।
डॉक्टर मनमोहन सिंह को कल उस समय दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया जब उनकी तबियत अचानक से ख़राब हो गयी। हालाँकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। और उन्होंने अंतिम साँस 9 बजकर 51 मिनट पर ली। वह 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री चुने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के आने के बाद उनसे मुलाकात होती रही। ये मनमोहन सिंह ही थे, जिन्होंने वित्तीय संकट से गिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था की राह को प्रशस्त किया।