PATNA-बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का जल्दी होगा ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 30 सितंबर के बाद किसी भी दिन पटना का दौरा कर सकते है।
पटना (BNE ) : बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए हलचल होना शुरू हो गयी है। सूत्रों की मानें तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 30 सितंबर के बाद किसी भी दिन पटना का दौरा कर सकते है। जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को एसआईआर (स्पेशल रिवीजन) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसके तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त बिहार पहुंचेंगे और इसी दौरान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने की संभावना है।
Assembly election dates to be announced soon, Chief Election Commissioner to visit the state : चुनाव आयोग की योजना है कि इस बार मतदान दुर्गापूजा और दीपावली के बीच कराया जाए। यानी 2 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच वोटिंग हो सकती है। आयोग दो से तीन चरणों में चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। इधर, चुनावी सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक बैठकों की रफ्तार भी तेज हो गई है।










