“भारत के गुस्से से कांपा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, सेना में मचा हड़कंप”
पहलगाम हमले के बाद भारत के तीखे तेवर से बौखलाया पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में भर्ती, रिटायर्ड सैनिकों को भी किया गया तैनात
पठानकोट, उरी, पुलवामा और अब पहलगाम—भारत ने हर बार संयम दिखाया, लेकिन इस बार सब्र का पैमाना छलक चुका है। देश अब जवाबी कार्रवाई की मांग पर एकजुट है।
भारत के आक्रामक मूड से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। 27 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल (CMH) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर मानसिक तनाव और बवासीर की परेशानी के चलते उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी।
इस बीच पाकिस्तानी सेना में अफरा-तफरी मच गई है। खबर है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर अपने परिवार के साथ इंग्लैंड निकल चुके हैं, वाइस एडमिरल भी देश छोड़ चुके हैं और फौजियों के इस्तीफे आने लगे हैं।
पाकिस्तानी पत्रकार जावेद चौधरी का दावा है कि 40 लाख रिटायर्ड सैनिकों को तत्काल सक्रिय ड्यूटी पर बुला लिया गया है। उन्हें आदेश दिया गया है—वर्दी पहनो, हथियार संभालो और अलर्ट हो जाओ।
हालांकि इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हालात साफ बता रहे हैं—भारत का बदला तय है और पाकिस्तान दहशत में है।
अब सवाल ये है—क्या अगला अध्याय इतिहास रचने वाला है?










