pahalgam terrorist attack:पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान -पहलगाम आतंकी हमला मेरे देश ने ही कराया है
पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने प्रतिक्रिया स्वरूप दिया है ये बयान
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताया।
नई दिल्ली (BNE )जम्मू कश्मीर के पहलगांव की खूबसूरत वादियों को आतंकवादियों की नजर लग गयी। 22 अप्रैल को यहाँ आतंकवादियों ने करीब 28 पर्यटकों को गोली से मार दिया। इस हादसे के बाद समूचे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई सख्ती बरती है जिस पर अमल होना अभी बाकी है। इसी बीच पहलगांव में हुई आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तानी पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे देश ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि पहलगाम में आतंकवादी हमला उन्होंने ही किया था। अब सवाल यह है कि पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर दानिश ने ऐसा क्यों कहा? उन्होंने यह बात पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
हमला मेरे देश ने किया, दानिश कनेरिया ने ऐसा क्यों कहा?
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताया। डिप्टी पीएम के इसी बयान पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जब पाकिस्तान के डिप्टी पीएम खुद आतंकवादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कह रहे हैं तो ये न केवल अपमानजनक है बल्कि ये इस बात की स्वीकारोक्ति है कि हमारे देश पर हमला हुआ है।

पहलगाम को लेकर पहले भी पाकिस्तान सरकार पर निशाना साधा जा चुका है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद भी श्री राम के भक्त हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने देश की सरकार और उसकी मंशा पर सवाल उठाए। फिर उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अगर वाकई पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है तो प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस पर चिंता क्यों नहीं जताई? सेना को अचानक हाई अलर्ट पर रहने को क्यों कहा गया? यह स्पष्ट है कि आप सत्य जानते हैं। आप आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा करने पर तुम्हें शर्म आनी चाहिए।
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 276 विकेट लिए हैं।









