लखनऊ(BNE)देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने परंपरागत तरीके से झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर ध्वज रक्षक की भूमिका में सेवादल के मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ से हुई।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि आज हमारा देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं सभी कांग्रेसजनों एवं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि हमारा गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे एवं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसरित हो। कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो और किसी बिना भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो।
श्री राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी आज की इस विषम परिस्थिति में जब भाजपा और संघ इस देश के संविधान को बदलकर एक नई व्यवस्था लागू कराने की तैयारी कर रहा हो तब इस तानाशाह सरकार के सामने एक अटल चट्टान की तरह खड़े हैं। इस देश के आम भारतीय की प्राणवायु है संविधान और उस संविधान को बचाए रखने के लिए संघर्षरत हैं हम सभी कांग्रेसजन अपने नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विशेष- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा पूरे प्रदेश में 101 संविधान चौपाल का आयोजन करने जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण के उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में हुई। चौपाल को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि हम इन संविधान चौपालों के माध्यम से लोगों को संविधान में निहित शक्तियों एवं आम भारतीय को उससे मिलने वाले हक एवं अधिकारों से रूबरू करायेंगे।
इस अवसर पर चौपाल को पूर्व विधायक सतीश अजमानी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, डॉ अमित कुमार राय एवं आलोक सिंह रैकवार आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्षगण अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, प्रदेश प्रवक्ता एड0 प्रदीप सिंह, सचिन रावत, डॉ0 सुधा मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, संजय दीक्षित, श्रीमती शीला मिश्रा, सुभाष मिश्र, संजय शर्मा, पंकज तिवारी, संजय सिंह, डा0 रिचा कौशिक, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, ओमकारनाथ सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, सेवादल कांग्रेस मध्यजोन अध्यक्ष सुशील तिवारी सोनू, गोविंद सिंह, मुन्ना लाल भारती, विभा त्रिपाठी, विजय बहादुर, हिमांशुधर द्विवेदी, राजेश जायसवाल, आलोक सिंह रैकवार, रमेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, नितान्त सिंह, कनिष्का राफेल, आलेख पाण्डेय, अयूब सिद्दीकी, सुशील बाल्मीकि, विनोद मिश्रा, सोमेश सिंह चौहान, नीरज तिवारी, हनीफ खान, मेहताब जायसी, आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।