NEW DELHI-महागठबंधन की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, होगा सीटों का बटवारा
नई दिल्ली (BNE ) बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर महागठगबंधन कल एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों का बटवारा किया जायेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा, “सब ठीक है और कल 13 अक्टूबर को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सबकुछ पता चल जाएगा। सब ठीक है और कल घोषणा हो जाएगी। ” बता दें कि आज ही तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात राहुल गांधी से होगी। इसके बाद सीटों के फाइनल फैसले पर मुहर लगेगी और कल प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान होगा।










