NEW DELHI -खुद को राजा समझते है सीएम CM हिमंत,जल्दी ही होंगे जेल की सलाखों के पीछे -RAHUL GANDHI
राहुल गांधी ने कहा कि शर्मा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
नई दिल्ली (BNE ) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने बुधवार को असम के चायगांव में कांग्रेस की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को राजा करार दिया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आपको राजा समझते है लेकिन कांग्रेस के निडर कार्यकर्ता उन्हें भ्रस्टाचार के आरोप में जेल भेजकर रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि शर्मा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मतदाता सूची संशोधन के जरिए ‘‘धांधली” करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है।
गांधी ने कहा कि वे बिहार में भी यही हथकंडे अपना रहे हैं और असम में भी यही करेंगे। हमें सावधान रहना होगा। मीडिया अब हमारा दोस्त नहीं रहा; वे सच नहीं दिखा रहे, केवल अदाणी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं। हालांकि, गांधी ने दावा किया कि इससे कोई मदद नहीं मिलेगी क्योंकि कांग्रेस अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है; आरएसएस की नफरत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य और अहिंसा। अब दो हिंदुस्तान हैं- एक उन चंद अरबपतियों का जो भव्य शादियां करते हैं, दूसरा उन आम लोगों का जो कर के बोझ तले दबे हुए हैं।










