NEW DELHI-मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बाढ़ के हालातों पर की चर्चा
मैंने कहा कि 1600 करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरा हैं। इस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया कि यह सिर्फ टोकन मनी थी
नई दिल्ली(BNE )पंजाब केमुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर वहाँ के बाढ़ के हालतों पर विस्तृत चर्चा की। मान ने मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों के साथ की गई एक बातचीत में कहा कि गृह मंत्री के सामने बाढ़ से हुए भारी नुकसान की पूरी स्थिति रखी।शाह ने मान को हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया
शाह का आश्वासन
CM मान ने बताया, “मैंने कहा कि 1600 करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरा हैं। इस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया कि यह सिर्फ टोकन मनी थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब को और मदद दी जाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से 2300 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, 8500 किलोमीटर सड़कें टूट गईं और बच्चों की किताबें तक बह गईं। अब तक लगभग 13,800 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, जो बढ़कर 20 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है।
मान ने कहा कि पंजाब हमेशा संकट की घड़ी में देश के साथ खड़ा रहा है। अब समय है कि पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा हो। उन्होंने साफ किया कि यह कोई “क्रेडिट वॉर” नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को तुरंत राहत पहुँचाने का मामला है। CM ने कहा कि बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा विधानसभा की बजाय “मॉक विधानसभा” में बोल रहे थे। उन्हें चुनी हुई विधानसभा में आकर सरकार से सवाल करना चाहिए। मान ने कहा कि गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का, कपूरथला और फिरोजपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। इसलिए सावन मंडीकरण सीजन 2025-26 के लिए पंजाब को विशेष छूट दी जानी चाहिए, ताकि धान खरीद के मानकों में ढील मिल सके।










