MUMBAI- मेरी पसलियां टूट गई…इन गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में है सलमान खान
नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में पहले गेस्ट बनकर पहुंचे सलमान खान-बयां किया अपना दर्द
सुपरस्टार ने बताया कि वह ट्राइजेनिमल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
मुंबई (BNE ) सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों दर्द की पीड़ा से कराह रहे है। हाल ही में सलमान खान नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में पहले गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दर्द को सभी के सामने शेयर किया। सलमान ने कहा कि वह कुछ बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। इसके अलावा एक्टर ने शादी और तलाक जैसी चीजों पर भी खुलकर बात की। यहीं उन्होंने बातों-बातों में पहली बार अपनी बीमारियों को लेकर भी खुलासा कर दिया।
सुपरस्टार ने बताया कि वह ट्राइजेनिमल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। शों में जब होस्ट कपिल शर्मा ने सलमान से शादी के बारे में पूछा तो एक्टर ने कहा कि पैसा कमाना बहुत मुश्किल है और तलाक के बाद एक महिला आसानी से उसका आधा हिस्सा लेकर चली जाती है। उन्होंने बताया कि 59 साल की उम्र में, कई स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वे आज भी काम कर रहे हैं और अगर पत्नी उनका आधा पैसा ले ले तो उनके पास दोबारा से इसे कमाने की हिम्मत नहीं है। सलमान ने कहा, ‘हम ये जो रोजाना हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गई हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, एन्यूरिज्म है ब्रेन में उसके इलाज का काम कर रहे हैं। एवी मालफॉर्मेशन है, उसका भी इलाज चल रहा है। ये सब मेरी जिंदगी में चल रहा है और जहां उनका मूड खराब हुआ पवो हमारा आधा लेकर चला गया। ये अगर उम्र छोटी होती तो ठीक था, फिर कमा सकते थे, अब वापस से…।’










