MP NEWS -छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर ,पिता समेत 2 बेटों की मौत
इस घटना से लोगों में आक्रोश है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं
वहीं इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. .फरार ट्रक चालक की तलाश
छतरपुर (BNE )मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दुखद हादसा होने से मोटर साइकिल सवार पिता एवं 2 बेटों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। इस हादसे में अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं
स्थानीय पुलिस के मुताविक शुक्रवार को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और दो बच्चों को रौंद दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. .
.
फरार ट्रक चालक की तलाश
ये पूरा मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम औटा पुरवा का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, ये खौफनाक घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की है. एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो बच्चों को गंभीर चोट आई है. हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही बमीठा प्रभारी आशुतोष श्रोतीय घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रक हटाकर शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है.








