राजभवन में परंपरागत खेल प्रतियोगिताएं आज 15 वें दिन भी रही जारी
दौड़, रस्सी कूद, गोला फेंक, रस्सा-कशी, गिल्ली-डंडा, बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
राजभवन में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से परंपरागत खेलों के संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली के प्रसार तथा सकारात्मक एवं सक्रिय वातावरण निर्माण की दिशा में सार्थक पहल की गई। दौड़, रस्सी कूद एवं गोला फेंक जैसे खेल शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति एवं संतुलन को बढ़ाते हैं, जबकि रस्सा-कशी सामूहिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करती है। गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल त्वरित निर्णय क्षमता एवं समन्वय विकसित करते हैं। बैडमिंटन एवं कैरम एकाग्रता, रणनीति एवं मानसिक सतर्कता को प्रोत्साहित करते हैं।
इस अवसर पर राजभवन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।










