LUCKNOW-पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट किया ,नहीं जा सके फतेहपुर
भाजपा दलितों से नफरत करती है। हमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने से भी रोका जा रहा है-अध्यक्ष अजय राय
LUCKNOW (BNE) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले दिनों एक दलित युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी थी जिसकी वजह से पूरे बाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। पीड़ित परिवार से मिले जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस बारे में अजय राय ने कहा “ भाजपा दलितों से नफरत करती है। हमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने हरिओम की हत्या की हैं, क्योंकि वह दलित था।था। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शनिवार को हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। फतेहपुर जाने की बात पर अड़े अजय राय समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया है। कांग्रेस के नेताओं की मानें तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पीड़ित दलित परिवार के घर जाने से रोक दिया गया।वो कांग्रेस की तरफ से आर्थिक सहयोग देने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। उनके साथ में सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे। पुलिस ने सभी कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया।










