



लखनऊ(BNE)भारतीय संविधान के शिल्पी, शिक्षाविद,भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने किया।
संगोष्ठी का आरंभ उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व मंत्री राज बहादुर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, बृजेन्द्र सिंह ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
संगोष्ठी में पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह जी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा कि भीमराव आंबेडकर जी स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात अर्थशास्त्र और राजनीतिक के ज्ञाता होने के साथ कानून के विश्वविख्यात जानकार थे उनकी दूरदर्शी सोच से देश आज सशक्त संप्रभु राष्ट्र बना। बाबा साहेब ने प्रत्येक वंचित के अधिकारों को संविधान में समाहित किया उसी का परिणाम है कि पूरे विश्व में भारत का संविधान सबसे प्रभावी और मान्यता से पूर्ण है हमारी जिम्मेदारी है कि बाबा साहेब के बनाए संविधान को सुरक्षित रखने के लिए सजग रहना होगा।
बाबा साहब डॉ0 भीरमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय जी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है यह देश और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरनाक है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर और संविधान को बदलकर नफरत और अन्याय की नीति को लागू करना चाहती है, जिसके खिलाफ हमारे नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी ने बिगुल फूंक दिया है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ता रहेगा।
इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी को भारतीय संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह भारत के सामाजिक और कानूनी बदलावों में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले महान विचारक थे। उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
आयोजित संगोष्ठी में पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, बृजेन्द्र सिंह, डॉ0 लालती देवी, राजेन्द्र शुक्ला, डॉ0 जियाराम वर्मा, मंजूदीप रावत, सभाजीत यादव, हसन अब्बास आदि ने भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी, एड0 प्रदीप सिंह, सचिन रावत, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 अजय शुक्ला, तनवीर फातिमा, राजगुरु नारायण पति त्रिपाठी, नितांत सिंह, जमाल खान, किश्वर जहां, राजेश सिंह काली जेबा मलिक, आकिल हुसैन, चर्चिल भाई, जितेन्द्र वर्मा, आलोक सिंह रैकवार, सोम विकल, अंकित सक्सेना, शमशाद खान, अजय शर्मा, मेहताब जायसी, योगेश्वर सिंह, रईस अहमद, विभा त्रिपाठी, गजाला सिद्दीकी, प्रेमलाल बनौधा, डॉ0 के0पी0 त्यागी,, नावेद नकवी, अली हसन, शमीम कुरैशी, निहारिक सिंह, सुषमा मिश्रा, सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।