
कन्नौज: तीन बच्चो की माँ प्रेमी संग फरार, पति को दी काट कर ड्रम में भर देने की धमकी
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज(BNE)एक गांव की रहने वाली महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। महिला के प्रेमी और उसके दोस्त ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपने साथ जबरिया साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन विरोध करने पर उसे रास्ते में छोड़कर चले गए। कार्यवाही करने पर पत्नी ने पति को टुकड़े कर के ड्रम में भरने की धमकी भी दी।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चन्दापुरवा गांव का है। यहां के रहने वाले साहब सिंह की शादी करीब 17 साल पहले लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 15 साल की है जबकि दो बेटे हैं। साहब सिंह फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। फेरी लगाने के लिए वह सुबह अपने घर से निकल जाते हैं और शाम को घर आ पाते हैं।
आरोप है कि इस बीच उनकी पत्नी के प्रेम सम्बन्ध गांव के ही रहने वाले एक युवक से गए। करीब डेढ़ महीने पहले पत्नी के मोबाइल में प्रेमी के साथ उसकी कुछ फोटो पति ने देख लीं। जिसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति के टुकड़े कर के ड्रम में भरने की धमकी भी दे डाली। पति साहब सिंह ने बताया कि 11 जून 2025 को उसकी पत्नी जेवर और पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। प्रेमी का दोस्त उसकी बेटी को भी जबरिया साथ ले जाना चाहता था लेकिन जब बेटी ने विरोध किया तो उसे रास्ते मे ही धमकी देकर छोड़ दिया।
जब वह घर आया तो बेटों ने बताया कि मम्मी और बहन कहीं चली गईं हैं। साहब सिंह उनको ढूढ़ने निकला तो कटरा गांव के पास बेटी जीटी रोड किनारे बैठी मिल गई। उसने बताया कि गांव के ही दो युवकों के साथ कहीं मम्मी कहीं चली गई।
इसके बाद साहब सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र की जलालपुर चौकी में दो बार तहरीर दी
लेकिन न तो पुलिस ने कोई कार्यवाही की और न ही कोई आश्वासन दिया। जिसके बाद रविवार को वह तहरीर लेकर सदर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच करने के भरोसा दिया है।
Post Views: 79