कन्नौज: कांग्रेसियो ने धूमधाम से मनाया राहुल का जन्म दिन
कन्नौज। आज पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय के निवास पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाक़िर हुसैन एडवोकेट ने केक काटकर सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को केक खिलाया और ईश्वर से प्रार्थना की, कि हम सब के प्रिय नेता को लम्बी उम्र दे,और नई ऊंचाइयों पर पहुँचकर देश के प्रधानमंत्री के रूप बागडोर संभालें। विश्व की जो नामचीन राजनैतिक हस्तियाँ उच्च शिक्षा लिये हुए हैं, उनमें से हम सब के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी भी हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलकर जो मोहब्बत की दुकान खोली है उसको हम सभी कांग्रेस जन आगे बढ़ाएंगे और नफरत को मिटाकर न्याय रूपी आपसी भाई चारा और मोहब्बत का पैगाम बूथ स्तर तक लेजाएँगे।इस समाहरोहमें पूर्व जिला अध्यक्ष व कानपुर ग्रामीण के जिला कॉर्डिनेटर विजय मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र, पीसीसी सदस्य प्रदेश महासचिव माइनॉरिटी संजय पौल, पीसीसी सदस्य ममता कटियार, हरमोहन सिंह एडवोकेट, फैसल खान एडवोकेट, यूथ जिला अध्यक्ष अम्बुज शुक्ल, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव जमील खा, एस सी एस टी जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र कमल, निःशक्त जन जिला अध्यक्ष आकाश कटियार, रामशंकर राठौर, एहसानुल हक़, वासिफ फ़ारूक़ी, आमिर खान, मेराज खान, राजू खान, वासिजन, मेराज सिद्दीकी, अतीक़ सिद्दीकी, लियाकत अली, सर्वेश यादव, राजीव श्रीवास्तव, मजरुद्दीन खान, मोहिद खान आदि अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










