



नाबालिग पीड़िता ने 9 नवंबर, 2023 को अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।
इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।
ठाणे (: BNE ) महाराष्ट्र के थाणे से एक दिल दहला देने वाली , समाज को झकजोर देने वाली खबर मिल रही है। यहाँ एक कलयुगी माँ (38 वर्षीय)ने अपने प्रेमी (30) से अपनी नाबालिग बेटी (15 )के साथ दुष्कर्म कराया। इस घिनौनी कृत्य के बाद समूचे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर कासरवडावली पुलिस स्टेशन ने भारतीय दंड संहिता और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।
पुलिस के मुताविक , नाबालिग पीड़िता ने 9 नवंबर, 2023 को अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह पीटा।
यह घटना ठाणे में ही हुई एक अन्य घटना की याद दिलाती है जहां एक महिला से शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।