



JALANDHAR :मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशमा का हुआ निधन
उनकी कुछ दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी और इलाज चल रहा था।
हंस राज हंस एक जाने-माने भारतीय गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं
जालंधर (BNE ):पद्म श्री से सम्मानित, मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशमा (60)का बुधवार दोपहर को निधन हो गया। उनकी कुछ दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी और इलाज चल रहा था। निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस को बेहद निराशा हुई। सभी ने इस दुखद निधन पर शोक जाहिर किया। सूत्रों के अनुसार, रेश्मा को कुछ समय पहले हृदय संबंधी समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें स्टंट भी लगवाया गया था।
हंस राज हंस एक जाने-माने भारतीय गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने अपने कई लोकप्रिय ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं। रेश्मा के निधन से हंस राज हंस और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संगीत और कला जगत में भी इस खबर से गहरा दुख व्याप्त है।